May 29, 2025

गीत नया

 गीत नया

करना है अब नव उत्सव, 

गीत नया हम गाएंगे।

नव ऊर्जा, नव संकल्प लेकर,

कदम आगे बढ़ायेंगे।।

अंतर्मन में है शुभ संकल्प,

लक्ष्य बड़ा बनाए हैं।

प्रसन्नता रख अपने मुख पर,

मधुर भाव अपनाए हैं।।

बीता पल, विस्मृत किया,

आशा और उत्साह जगाया है।

द्वेष भाव को छोड़ दिया,

लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाया है।।

अब न रूकेगा कदम,

जब ऐसा विश्वास निभायेंगे।

हर बाधाओं को पीछे छोड़,

मंजिल को हम पाएंगे।।

करना है अब नव उत्सव। 

गीत नया अद्वितीय गाएंगे।।

No comments:

Post a Comment