May 25, 2016

Hindi Motivational Poem - उन्नति के शिखर पर - हिंदी प्रेरक कविता


Hindi Motivational  Poem 

उन्नति के शिखर पर

 हिंदी प्रेरक कविता

यह सच है 
सदैव सफलता और आनंद
परिश्रम करने के बाद भी.......ना आए 
फिर भी यही सच है
बिना परिश्रम के सफलता और आनंद 
कभी ना आए

अथक परिश्रम जीवन में जब हम 
करते हैं 
आनंद भरा जीवन तब हम 
पाते हैं 

जीवन के हर क्षेत्र में 
सफलता परिश्रमी को मिलती है
उन्नति के शिखर पर ले जाने में 
कठोर परिश्रम ही साथ देती है 

कब तक बचोगे परिश्रम से 
कब तक भागोगे मेहनत से
कब तक बैठे रहोगे बिना उधम के
कब लोगे सहारा अपने पुरुषार्थ के 

मन में इच्छा करने से 
सिद्ध नहीं होते कार्य 
निरंतर  परिश्रम करने वाले
कर देते हैं भाग्य को भी परास्त || 
   



No comments:

Post a Comment