Jan 11, 2025

 विश्व भाषा बनेगी हिन्दी


हमारा गौरव, हमारा इतिहास है, हिन्दी।

हमारा धर्म, हमारी संस्कृति है, हिन्दी।।

गंगा जमुना संस्कृति का सार है हिन्दी।

साहित्य सृजन का आधार है हिन्दी।।


कोटि-कोटि कंठों की भाषा है हिन्दी,

भारतीय गौरव की परिभाषा है हिन्दी,

हर दिल में आत्मीय भाव जगाती हिन्दी,

सकल राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोती हिन्दी।


विश्व में अधिक बोली जाने वाली दूसरी भाषा है हिन्दी,

विश्व के सैकड़ों विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है हिन्दी,

संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी स्वीकार किया है हिन्दी,

संयुक्त अरब अमीरात ने तीसरी अदालती भाषा मानी है हिन्दी।  


हिन्दी हमारी संस्कृति, हिन्दी हमारी पहचान।

वैज्ञानिक लिपि के कारण हिन्दी भाषा महान।।

माँ की गोद में ही बालक पाता हिन्दी का ज्ञान।

भावी पीढ़ी के लिए हिन्दी बनेगी वरदान।।


मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब देगी चमक हिन्दी में, 

टीवी, मीडिया और सिनेमा बढ़ रहा है हिन्दी में,

सोशल मिडिया की बात ही क्या है वह तो फैला हिन्दी में

इंटरनेट में छाया है अब सब कुछ हिन्दी में।


हिन्दी हमारी मातृभाषा, हिन्दी हमारा अभिमान

हिन्दी पर गर्व करें प्रगति पथ पर हों गतिमान

सकल विश्व में गूंज रहा हिन्दी का जयगान

हिन्दी हमारी संस्कृति, हिन्दी हमारी पहचान।।

No comments:

Post a Comment