Apr 5, 2020

हिम्मत, उन योद्धाओं की बढ़ा देना Hindi Poem

......अपने अपने घरों में करके अंधेरा,
..... एक प्रेम भरा दीप जला लेना।

..... घिर आयी है धरती पर अंधेर विपदा,
..... एक रोशनी की किरण बनकर साथ देना।
..... हर सुख-दुःख में, हम भारतवासी,
..... हैं साथ-साथ, यह दिखला देना।।

..... अपने अपने घरों में करके अंधेरा,
..... एक प्रेम भरा दीप जला लेना।

..... प्रेम रूपी यह दीप जलाकर,
..... मन के अंधकार को दूर करना।
..... जो जाते हैं लड़ने, हमें घरों में सुरक्षित रखकर,
..... हिम्मत, उन योद्धाओं की बढ़ा देना।।

..... अपने अपने घरों में करके अंधेरा,
..... एक प्रेम भरा दीप जला लेना।

=================================











......

No comments:

Post a Comment