-------जलकर दीपक रोशनी करता,
अंधियारा को हरता है।
----मन सभी का उज्ज्वल हो,
-----यह कामना वह करता है।।
-----प्रेम करुणा का भाव मन में,
-----यह जीवन बेहद सुन्दर हो।
हरेक मानव उत्तम हैं,
--------यह भाव हृदय के अन्दर हो।।
-----मन पर पूर्ण नियंत्रण हो,
लक्ष्य सदैव ऊँचे हों।
-------विकारों से मुक्त जीवन में,
----------पूर्ण त्याग और समर्पण हो।।
साथी हो बुद्धि विवेक,
--------सुख का पताका फहरा पायें।
-------जीवन बसंत की बहार बने,
-------जवानी शतायु लांघ पाये।।
--------जलकर दीपक रोशनी करता,
अंधियारा को हरता है।
------जीवन सभी का उज्ज्वल हो,
-----यह कामना वह करता है।।
No comments:
Post a Comment