Jun 29, 2017

Motivational Poem in Hindi सफलता का कोई, शाॅर्ट कट नहीं होता / safalta ka koi, short-cut nahin hota.


सफलता का कोई, 
शाॅर्ट कट नहीं होता

सफलता के शिखर पर, 
पहुंचने का स्वप्न देखा है।
उन्नति के मार्ग पर, 
चलने का स्वप्न देखा है।।

उत्साहित हूँ, परन्तु सफलता पाना, 
सरल भी नहीं है इतना।  
आराम का जीवन जीते हुए, 
यह सुलभ भी नहीं है इतना।। 

सफलता का कोई, 
शाॅर्ट कट भी नहीं होता। 
आसानी से इसे प्राप्त कर सकें, 
यह संभव भी नहीं होता।।

त्याग और कठोर परिश्रम, 
चाहती है सफलता। 
बिना इसके कभी किसी को 
नहीं मिली है सफलता।। 

उत्कट लालसा है अगर, 
शिखर पर पहुंचने की।
चाहिए आराम हराम है का, 
दृढ़ता से पालन करने की।। 

दिन रात अपने, 
लक्ष्य को ही सोचेंगे। 
आत्मविश्वास और परिश्रम के,
बीज हम बोेयेंगे।। 

फल मिलेगा सफलता का,
शिखर पर पहुंचेंगे।
स्वप्न होगा पूरा,
आसमां को छू लेंगे।।

()()()()()()()()()()()()()()()()()()()()()
[][][][][][][][][][][][]

No comments:

Post a Comment