May 18, 2017

Motivational Poem In Hindi - जीवन को जीना है तो....jivan ko jina hai too


 जीवन दुःख देता है तो.... 
जीवन सुख भी देता है ।

जीवन को जीना है तो....
जीवन से ही जीना सीखो 
जीवन ही जीने की 
राह बताती है 

जीवन में दुःख आते हैं 
अगर  जीवन हार नहीं मानती 
चलती रहती है जीवन 
सुख की घड़ियाँ  भी है आती,

जीवन दुःख देता है तो.... 
जीवन सुख भी देता है। 

जीवन के पन्ने पलटो अगर
देखो जीवन ने क्या-क्या खेल दिखाई  
खुशियों से भरी रोशनी भी थी 
ऑंसुओं की बरसात भी आई।

आगे आने वाला पल भी 
जीवन जीना चाहेगा 
ठोकर भरी राहों से गुजर कर 
सुख के मंजिल पर पहुँचायेगा

जीवन दुःख देता है तो.... 
जीवन सुख भी देता है।

जीवन को जीते हुए कुछ लोग 
किनारे बैठ ऑंसू  बहाते हैं 
और जीवन को ही जीते हुए कुछ लोग 
तूफान में भी मुस्कुराते हैं

जीवन को जीना है तो....
जीवन से ही जीना सीखो
जीवन ही जीने की 
राह बताती है 

जीवन दुःख देता है तो.... 
जीवन सुख भी देता है।

]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
==========================
  


No comments:

Post a Comment