May 3, 2017

Motivational poem गीत हृदय से गाया करो Geet Hridaye se Gaya Karo


 फूलों की तरह मुस्कुराया करो
गीत हृदय से गाया करो
प्यार का भूखा है जग सारा
मानवता पे प्यार लुटाया करो
      फूलों की तरह मुस्कुराया करो |

अगर चिंता फिक्र आये जीवन में
फालतू मैसेज की तरह उसे डिलीट किया करो
सदा प्रीत का रीत सजाया करो
गीत हृदय से गाया करो
            फूलों की तरह मुस्कुराया करो ||

जीवन के उबड़-खाबड़ राहों पर ठोकरे खाकर
कदमों को विराम न दिया करो
शिखर पर पहुँचने से पहले
अपने साहस को कम होने न दिया करो
          फूलों की तरह मुस्कुराया करो |||

गीत हृदय से गाया करो

फूलों की तरह मुस्कुराया करो |



No comments:

Post a Comment