Motivational Poem In Hindi
पग-पग पर है, नई लड़ाई
pag-pag par hai nai ladai
साहस और संयम के साथ,
बढ़े चलो, बढ़े चलो
अहं और आलस से हट कर,
बढ़े चलो, बढ़े चलो।
जीवन सेज नहीं फूलों की
काँटों पर भी चलना होगा
बाधाओं का पर्वत खड़ा हो
पार करना ही होगा।
लक्ष्य बनाओ, बढ़े चलो
बढ़े चलो, बढ़े चलो॥
अपनी हिम्मत-साहस -सम्बल
लेकर कदम बढ़ाना होगा,
पग-पग पर है नई लड़ाई
उसे जीत कर आना होगा।
निश्चित कर लो जीत अपनी,
बढ़े चलो, बढ़े चलो।।
दृढ़ता से कदम धरो तुम
मंजिल पास होगी,
मनोबल को अपना लो
सफलता साथ होगी।
धैर्य रख कर तुम सदा
बढ़े चलो, बढ़े चलो॥
त्याग, सेवा और समर्पण
हर मानव का वादा हो,
नेह, प्रेम और आशीष युक्त
विश्व की मर्यादा हो।
मानव हो, मानव से प्रेम करते चलो
बढ़े चलो, बढ़े चलो।।
No comments:
Post a Comment