Aug 3, 2016

Motivational Poem In Hindi - आओ बदलें वर्तमान - aaoo badaleyn vartman


Motivational Poem In Hindi

आओ बदलें वर्तमान 

 aaoo badaleyn vartman


विश्व विजय की ध्वजा लिये
आओ बदलें वर्तमान 
पूरे विश्व में खुशहाली हो 
यही हो अपना कर्म-प्रधान 

अज्ञान सर्वत्र छा रहा 
मानव क्यों नहीं समझ रहा 
रोग निराशा और प्रदूषण 
विज्ञान कुछ क्यों नहीं कर रहा ?
जागो मानव महान, आओ बदलें वर्तमान

अगर बढ़ता रहा यही हाल 
मानव जीवन का क्या होगा 
लाख ऊँचाई छू लें हम 
क्या मानव इसे उपयोग कर पायेगा ?
मानव तेरा है ये जहान, आओ बदलें वर्तमान

हर जीवन सुखी निरामय हो 
तभी इसका लाभ होगा 
विज्ञान जीवन सुन्दर बनाये 
तभी इसका सम्मान होगा 
 करेंगे विज्ञान का गुणगान, आओ बदलें वर्तमान

इतिहास रहेगा, आज रहेगा 
गौरवपूर्ण संसार रहेगा 
जब हम बदलेंगे सोच अपनी 
कहीं नहीं अंधकार रहेगा 
होगा तभी ये विश्व महान, आओ बदलें वर्तमान 

जागो विश्व मानव 
इस कलुष प्रवाह को रोक लो
 मानव से मानव का नाता
खुशियों और प्रेम से जोड़ लो
यही हो अपना कर्म-प्रधान, आओ बदलें वर्तमान॥


No comments:

Post a Comment