Hindi Poem-Lyrics- मस्ती नई - नवेली है
मस्ती नई - नवेली है
सजी हुई रंगोली हैमहके अंग-अंग
फागुन की होली है,
मस्ती नई - नवेली है
फागुन की होली है ।
पवन की ठिठोली है
गोपियो की टोली है
भीगे अंगिया चोली
छमा-छम होली है,
मस्ती नई - नवेली है
फागुन की होली है।।
रंगीन हुआ मुखड़ा
कान्हा की टोली है
प्रेम का रंग लाल हुआ
महकी मधुर चमेली है,
मस्ती नई - नवेली है
फागुन की होली है ।
No comments:
Post a Comment