वीर सिपाही
धरती पर खड़े पर्वत,
दृढ़ता का पाठ पढ़ाता।
झरझर झरझर बहता झरना,
धैर्य धरना सिखलाता।
जीवन पथ के हर युवा को,
प्रकृति यही संदेश देती।
बहती रहती नदियां सदा,
रूको नहीं यह सबसे कहती।
अपने दृढ़ निश्चय से युवा,
कठिन लक्ष्य को पा लेता है।
देश की अद्वितीय रक्षा जो करे,
वही वीर सिपाही कहलाता है।।
No comments:
Post a Comment