Apr 1, 2020

कैसे जाऊँ पार.........Hindi Poem


....................पूजा की थाल लिए,
....................... माता का आशीर्वाद के लिए,
............................खड़ा हूँ  अपने द्वार ,
................................ कैसे जाऊँ  पार..........
......................................प्रभु जी कैसे जाऊँ पार।

...................... श्रद्धा और विश्वास लेकर,
..........................मानवता का साथ देकर,
..............................देशप्रेम का लिए हार
....................................कदम होते नहीं पार.....
..........................................प्रभु जी कैसे जाऊँ पार।।

................... गिर कर उठने की शक्ति,
......................उठकर आगे बढ़ने की युक्ति
..........................मन में भर दे ओ माँ देवी शक्ति
..............................हर विघ्न कर सकूँ पार.......
...................................प्रभु जी हर विघ्न कर सकूँ पार।

No comments:

Post a Comment