Motivational Poem In Hindi
दर्शन होगा नये प्रभात का
कहानी अभी खत्म नहीं हुई है
आया है समय एक नई शुरुआत का।
कर ले कोशिश फिर एक बार
नया वर्ष है, दर्शन होगा नये प्रभात का।।
सोच लो,
यह पल है उठ खडे़ होने का
अपनी नई शख्सीयत से
दुनिया को रुबरु कराने का
बीते साल में
अगर तुम कुछ भी नहीं थे
तो क्या हुआ
इस साल में
अगर चमकते सितारे बनोगे
तो क्या होगा।
नये साल का
यह बेहतर मंत्र ले लेना
नये जोश से इसे जप लेना
मुश्किल दौर से
बाहर आने से
कोई रोक नहीं सकेगा
उलट देना पुलट देना,
जिन्दगी को पूरी तरह
बदल देना
कटा है बहुत समय
तन्हाइयों में
अब खुशियों को
अपने मजबूत बाजुओं में
समेट लेना।
कहानी अभी खत्म नहीं हुई है
आया है समय एक नई शुरुआत का।
कर ले कोशिश फिर एक बार
नया वर्ष है, दर्शन होगा नये प्रभात का।।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
No comments:
Post a Comment