Aug 15, 2017

स्वाधीनता दिवस पर विशेष : वतन हमारा....देश हमारा, हमारा हिन्दुस्तान Vatan Hamara Desh Hamara, Hamara HINDUSTAN




स्वाधीनता दिवस पर विशेष

वतन हमारा....देश हमारा, हमारा हिन्दुस्तान

वतन हमारा....देश हमारा, हमारा हिन्दुस्तान
शान है, अभिमान है, है अपनी यह जान 

कोटि - कोटि नमन हमारा 
उन वीरों के नाम 
याद करो कुर्बानी उनकी 
जिन्होंने दिए हैं प्राण.......

अपनी आजादी के 
पूरे हुए 70 साल 
फहराये तिरंगा फहर-फहर 
हम भारत माँ के लाल....

वतन हमारा....देश हमारा, हमारा हिन्दुस्तान
शान है, अभिमान है, है अपनी यह जान 

अपने सपनों को जीने की 
ऊंची उड़ान भरने की 
दिलवाई है यह आज़ादी उन वीरों ने 
हमें सम्मान से जीने की......

मत रह अब ठहर ठहर 
जो भी बरपाये घोर कहर 
मेरे कृष्ण कन्हैया रास-रचैया 
देंगे उत्तर अब हर घड़ी पहर....

वतन हमारा....देश हमारा, हमारा हिन्दुस्तान
शान है, अभिमान है, है अपनी यह जान

हाथों में लेकर तिरंगा आज  
चलो आजादी के गीत गायें
 गा कर अपना राष्ट्रगान 
चलो तिरंगा फहरायें

वृद्ध, युवा और बाल सभी 
चले हैं आजादी मनाने
ढेर सारे रंग हैं फैले 
तिरंगा ही मन को भाए.....

वतन हमारा....देश हमारा, हमारा हिन्दुस्तान
शान है, अभिमान है, है अपनी यह पहचान
    








No comments:

Post a Comment