Mar 21, 2019

Hindi Poem रंगों की धूम


रंगों की धूम

रंगों की बौछार
जोरों पर है,
पूरे हिन्दुस्तान में
एक शोर सा है।

गली कूचे से लेकर
सड़कों तक
गाँव गलियों से लेकर
शहर मुहल्ले तक
हर तरफ हर ओर
सभी रंगों से सराबोर हैं।

छिपे हैं कुछ घरों में
असली रंगों से डर रहे हैं।
पर चुप वह भी नहीं बैठे हैं
बाट्सएप और फेसबुक पर
रंगों की धूम मचा रहे हैं।।

रंगों की बौछार, जोरों पर है,
पूरे हिन्दुस्तान में, एक शोर सा है।।

होली की रंग भरी 
शुभकामनाओं के साथ
''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''

No comments:

Post a Comment