Jan 26, 2019

70 वें गणतंत्र दिवस पर विशेष 'देश हमारा बेहद प्यारा, यह अपना हिन्दुस्तान है'

70 वें  गणतंत्र दिवस पर विशेष 

देश हमारा बेहद प्यारा, यह अपना हिन्दुस्तान है

देश हमारा बेहद प्यारा, यह अपना स्वाभिमान है।
प्रेम भरा पहचान हमारा, यह अपना हिन्दुस्तान है।।

इस धरती पर अपनेपन की, सुन्दर रचना होती है।
विविध धर्म संस्कृति भाषाएं, इसकी गोद में पलती है।।
राम कृष्ण की जन्मस्थली, इसे पुण्यभूमि का मान है।
प्रेम अपनापन यहाँ निराला, यह अपना हिन्दुस्तान है।।

बुद्ध  महावीर नानक की, पावन धरती यह कहलाती है।
सत्य अहिंसा करुणा शौर्य की सदा स्मरण यह कराती है।।
गणतंत्र पर्व के गौरव में, लहरा रहा तिरंगा इसकी शान है।
गूँज रहा आज वन्दे मातरम्, जन गण मन का जयगान है।।

देश हमारा बेहद प्यारा, यह अपना स्वाभिमान है।
प्रेम भरा पहचान अद्वितीय, यह अपना हिन्दुस्तान है।।
oooooooo 
ooooooooo 

No comments:

Post a Comment