Mar 11, 2016

है यह प्रेम, है यह प्रेम - Hai Yah Prem, Hai Yah Prem

Hindi Poems, Hindi Lyrics

Hindi Poem-Lyrics |  है यह प्रेम, है यह प्रेम 


सपनों में तेरा आना
झरनो का गाना
सागर का लहराना
मानों प्रेम का है नजराना
है यह प्रेम, है यह प्रेम

   अहसास होता है प्रेम
    वाणी की मिठास होता है प्रेम
    हमारे आसपास रहता है प्रेम
    बेहद खास है हमारा प्रेम
    है यह प्रेम, है यह प्रेम

खुशियाँ है..........  तो है प्रेम
संगीत है........ तो है प्रेम
जीवन में खुशहाली...... तो  है प्रेम
है यह प्रेम, है यह प्रेम
          सूरज की किरणों का आना
          चिड़ियों का चहचहाना
          फसलों का लहलहाना
          तारों का टिमटिमाना
          चांदनी रात में प्रियतम का मिलना
          है यह प्रेम, है यह प्रेम॥





No comments:

Post a Comment