Apr 13, 2020

मनौतियाँ मानते हैं लोग



मनौतियों का एक अद्भुत संसार है। मनौतियां आदमी की आंतरिक प्रेरणा और धार्मिक भावना से जुड़ी होती है। मनौतियों के प्रति मानव का व्यवहार अत्यधिक प्राचीन है। यह सर्वशक्तिमान परमात्मा के अस्तित्व पर हमारी आस्था का प्रतीक है। ऐसा विश्वास है कि सर्वशक्तिमान के प्रति हमारे हृदयों में गहरी आस्था होती है और यही आस्था और विश्वास मनौती को पूर्ण कराती है।
मनौती के द्वारा हम निराशा के क्षणों में शक्ति एवं ऊर्जा प्राप्त करते हैं।  यह सांसारिक बाधाओं से मुक्ति, मनोकामना की प्राप्ति, कष्टों से छुटकारा पाने के लिए मानी जाती है। मनौतियां मानसिक शांति एवं प्रसन्नता प्राप्त करने का सबसे सुगम और बलशाली माध्यम माना जाता है।
मनौती मानने की प्रथा विश्व के प्रत्येक देश, समाज, संस्कृति में उपस्थित है। संसार के भिन्न-भिन्न आयु एवं भिन्न-भिन्न आय वाले लोग मनौतियां मानकर उसे पूर्ण होने की पूर्ण आशा करते हैं।
इसे मानने वालों की कथा धर्म-ग्रथों, ऐतिहासिक पुस्तकों आदि में भी देखी जाती है। मनौती की कोई भौगोलिक सीमा नहीं है। गांव से लेकर पूरे संसार में कहीं भी मानी जाती है। यह सकारात्मक साधना की ज्योति पुंज है।
......................................................................................
                                                                            ....................................................................................

No comments:

Post a Comment