Jan 8, 2017

Motivational Poem In Hindi ये जीवन की राहें, बड़ी मस्तानी Ye Jivan Ki Raheyen Badi Mastani


Motivational Poem In Hindi

ये जीवन की राहें, बड़ी मस्तानी 

Ye Jivan Ki Raheyen Badi Mastani


ये जीवन की राहें, बड़ी मस्तानी
नई हो.. . . . . .  या हो पुरानी

सोच नई है, दिशा नई है
आँखों में तैरते सपने हमारे
और मुट्ठी में बंधे मजबूत इरादे 
कह रही है एक नई कहानी

ये जीवन की राहें, बड़ी मस्तानी
नई हो.. . . . . .  या हो पुरानी

रूप नया है, उमंग नई है 
और हर बात है सुहानी 
उत्साह भरे रोम-रोम में 
छा रही एक नई रवानी 

ये जीवन की राहें, बड़ी मस्तानी
नई हो.. . . . . .  या हो पुरानी

जोश नया है, लगन लगी है 
विश्वास और हिम्मत है बढ़ानी 
मानवता का प्रेम बढ़े 
लिखनी है अब नई कहानी

ये जीवन की राहें, बड़ी मस्तानी
नई हो.. . . . . .  या हो पुरानी 
ये जीवन की राहें,
 बड़ी मस्तानी 

   

No comments:

Post a Comment